
Sukma: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 40 किलो आईईडी बम किया निष्क्रिय
सुकमा। जिले के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने यहां माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने फुलबगड़ी–बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगभग 40 किलो वजनी आईईडी बम प्लांट किया था।

सतर्कता से टली बड़ी घटना
सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। गश्त के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। टीम ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई।
संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
आईईडी की बरामदगी और निष्क्रिय करने की इस कार्रवाई में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम शामिल रही।
घटना के बाद पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि अन्य संभावित नक्सली गतिविधियों को रोका जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



