
खेलते-खेलते निर्माणाधीन मकान में पहुंचा छात्र, छज्जा गिरने से हुई दर्दनाक मौत
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के शारदापुर गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। स्कूल में पढ़ने वाला छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल परिसर के पीछे बने निर्माणाधीन भवन में चला गया, जहां अचानक छज्जा गिरने से वह मलबे में दब गया।
अस्पताल में मृत घोषित
घटना की सूचना अन्य बच्चों ने शिक्षक को दी। मौके पर पहुंचे शिक्षक और ग्रामीणों ने छात्र को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शोक और सवाल
हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। इस घटना ने विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही के साथ-साथ निर्माण कार्य की सुरक्षा और निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच जारी
पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं। मामले के आधार पर आगे सुरक्षा उपाय और स्कूलों में निगरानी कड़ी करने की तैयारी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



