March 3, 2026
सड़क किनारे कारोबार पर सख्ती, ठेला–गुमटी और फूड वैन के लिए अब जरूरी होगा लाइसेंस

सड़क किनारे कारोबार पर सख्ती, ठेला–गुमटी और फूड वैन के लिए अब जरूरी होगा लाइसेंस

Nov 8, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनियंत्रित व्यापार को रोकने और व्यापार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आज बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका (व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अब नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का व्यापार बिना लाइसेंस के नहीं किया जा सकेगा। इसमें गुमटी, ठेले और वाहनों से चलने वाले मोबाइल व्यवसाय भी शामिल हैं।

15 दिनों के भीतर लाइसेंस किया जाएगा जारी 

नए नियमों के तहत सभी व्यापारियों को निर्धारित शुल्क के साथ अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर लाइसेंस जारी किया जाएगा। निर्धारित समयसीमा में निर्णय न होने पर अनुज्ञप्ति स्वतः प्रदान की गई मानी जाएगी। जिन व्यापारियों के पास पहले से लाइसेंस नहीं है, उन्हें 60 दिनों के भीतर आवेदन करना आवश्यक होगा।

सड़क की चौड़ाई के आधार पर शुल्क तय

नगरीय निकाय क्षेत्रों में सड़क की चौड़ाई के आधार पर शुल्क तय किया गया है। नगर निगम क्षेत्रों में 7.5 मीटर से कम चौड़ाई वाली सड़कों पर न्यूनतम वार्षिक शुल्क 4 रुपए प्रति वर्गफुट, नगरपालिका में 3 रुपए और नगर पंचायतों में 2 रुपए प्रति वर्गफुट होगा।

10 वर्ष तक के लिए मान्य

प्रत्येक अनुज्ञप्ति अधिकतम 10 वर्ष तक के लिए मान्य होगी, जिसकी अवधि आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix