
नगर निगम की सख्ती, बकाया टैक्स नहीं चुकाने पर 6 व्यावसायिक परिसरों पर सीलबंदी
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जोन क्रमांक-10 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू और जोन-10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने वर्षों से टैक्स बकाया रखने वाले 6 व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया।

नगर निगम जोन-10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50, 52, 53 और 56 में स्थित इन व्यावसायिक परिसरों को पहले नोटिस, डिमांड बिल और अंतिम सूचना जारी की गई थी, लेकिन तय समय में कर जमा नहीं किया गया। इसके बाद निगम ने सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की।
50 लाख से ज्यादा का बकाया
इन 6 व्यावसायिक परिसरों पर कुल 50 लाख 72 हजार 839 रुपये का टैक्स बकाया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 4 लाख 41 हजार 12 रुपये की वसूली की गई। वहीं, तीन बकायेदार दुकानदारों ने शेष टैक्स जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।

अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई में जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी सहित सभी सहायक राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई नियमानुसार संपन्न कराई गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



