
BSP में सुरक्षा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई: दो महाप्रबंधक निलंबित, दो अधिकारियों को चेतावनी
भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन ने कार्यस्थल पर हाल ही में हुई मौत और गंभीर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर सिंटर प्लांट-3 के महाप्रबंधक शंकर मोरी और ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक सुब्रमणि रमणी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है, जबकि दो अन्य महाप्रबंधकों को एडवाइजरी दी गई है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी सख्ती से लागू रहेगी। सभी घटनाओं का मूल कारण विश्लेषण कर सुधारात्मक कदमों को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।यह कार्रवाई BSP में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



