March 4, 2026
राशन घोटाले पर कड़ा एक्शन: वितरण में गड़बड़ी मिलने पर 2 उचित मूल्य दुकानें बंद, एक संचालक पर लगा जुर्माना 

राशन घोटाले पर कड़ा एक्शन: वितरण में गड़बड़ी मिलने पर 2 उचित मूल्य दुकानें बंद, एक संचालक पर लगा जुर्माना 

Dec 26, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उचित मूल्य दुकानों का संचालन समाप्त कर दिया है, जबकि एक दुकान संचालक पर ₹7000 का अर्थदंड लगाया गया है।

 

राज्य में वर्तमान में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित प्रमाणीकरण के जरिए राशन वितरण किया जा रहा है, जिससे केवल पात्र हितग्राहियों तक ही खाद्यान्न पहुंच सके। इसी व्यवस्था की प्रभावशीलता जांचने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गई थीं।

जांच में उजागर हुई अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वितरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण और आधार प्रमाणीकरण की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। जांच में कुछ उचित मूल्य दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसे प्रशासन ने हल्के में नहीं लिया।

इन दुकानों का संचालन समाप्त

खाद्य नियंत्रक, जिला रायपुर द्वारा

▪️ आईडी क्रमांक 441001314 – मां भगवती खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति, बैरन बाजार

▪️ आईडी क्रमांक 441001256 – श्री जय शीतला काली खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, बढ़ईपारा

का दुकान संचालन अधिकार समाप्त कर उन्हें अन्य उचित मूल्य दुकानों में संलग्न कर दिया गया है।

₹7000 का जुर्माना, कड़ी चेतावनी

इसके अलावा

▪️ आईडी क्रमांक 441001148 – दूधाधारी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-62

पर अनियमितता पाए जाने पर ₹7000 का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix