
किराया नहीं जमा करने पर सख्त कार्रवाई, Bhilai नगर निगम ने 9 दुकानों को किया सील
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई ने वार्ड 16, आकाशगंगा परिसर की 9 दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई निगम द्वारा तय किराया जमा न करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ की गई है। निगम ने पहले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने के लिए कहा था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने के कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर उन्हें सील कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सील की गई 9 दुकानों का कुल बकाया किराया लगभग 41 लाख रुपये है। निगम ने चेतावनी दी है कि अन्य परिसरों में भी किराया वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कौन-कौन थे मौजूद
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम उपायुक्त डी. के. कोसरिया, जोन 1 के राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। इस दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, अनुरेखक उन्मेश साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



