March 4, 2026
दुर्ग में ड्रिंक-एंड-ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई: 2024 की तुलना में तीन गुना ज्यादा मामले, 911 वाहन जब्त

दुर्ग में ड्रिंक-एंड-ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई: 2024 की तुलना में तीन गुना ज्यादा मामले, 911 वाहन जब्त

Nov 20, 2025

दुर्ग। ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा ड्रिंक-एंड-ड्राइव के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई का बड़ा असर नजर आ रहा है। वर्ष 2024 के जनवरी से अक्टूबर के बीच जहां कुल 239 कार्रवाइयाँ दर्ज की गई थीं, वहीं इसी अवधि में वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 911 तक पहुँच गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुने से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

वाहनों को जब्त कर न्यायलय में भेजा

सभी मामलों में संबंधित वाहनों को जप्त कर न्यायालय में प्रकरण भेजा गया है। इसके साथ ही सेंट्रल एवेन्यू रोड भिलाई को कम्पल्सरी हेलमेट-वियरिंग ज़ोन घोषित किए जाने का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। नागरिकों में हेलमेट उपयोग और यातायात नियमों को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है।19 नवंबर को जिलेभर में चले विशेष अभियान में ड्रिंक-एंड-ड्राइव के 28 मामले दर्ज किए गए और सभी वाहनों को जप्त किया गया।

यातायात पुलिस की अपील:

नागरिक सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, हेलमेट का अनिवार्य पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ और ऑपरेशन सुरक्षा अभियान में सहयोग करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix