
लाठी, गाली और अपमान! Bilaspur में विकलांग दुकानदार से मारपीट, थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विकलांग दुकानदार ने थाना प्रभारी एस.आर. साहू पर लाठी से मारपीट, गाली-गलौच और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का दावा है कि देर रात दुकान बंद न करने को लेकर उसे बेरहमी से पीटा गया।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय आसपास कई दुकानें और होटल खुले हुए थे, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उसी के खिलाफ की गई। आरोप है कि शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद पुलिसकर्मी ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई और लाठीचार्ज कर दिया।
CCTV फुटेज बना सबूत
पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों को दी है। शिकायत के साथ CCTV फुटेज भी संलग्न किया गया है, जिसमें कथित तौर पर मारपीट और बल प्रयोग साफ नजर आ रहा है।
जातिसूचक गालियों का भी आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक और अपशब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। विरोध करने पर और ज्यादा धमकाने की बात कही गई।

इलाके में आक्रोश
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अन्य दुकानदार भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मामले की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़ित की मांग
पीड़ित दुकानदार ने
- थाना प्रभारी को तत्काल पद से हटाने।
- निष्पक्ष विभागीय जांच।
- दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई।
की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



