March 5, 2026
स्टेट बैंक से लौट रहे युवक के डिक्की से ढाई लाख की चोरी, आरोपियों की तलाश तेज

स्टेट बैंक से लौट रहे युवक के डिक्की से ढाई लाख की चोरी, आरोपियों की तलाश तेज

Nov 30, 2025

रायगढ़। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक से रकम जमा कर लौट रहे एक युवक के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक की डिक्की से करीब ढाई लाख रुपए अज्ञात आरोपियों द्वारा उड़ा देने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर संभावित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधूरी जमा प्रक्रिया के बाद डिक्की में रखी गई थी रकम

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अजय राठौर (27 वर्ष) स्टेट बैंक, केवडाबाड़ी में राशि जमा करने पहुंचा था। एटीएम में कैश लोड होने व लिमिट भर जाने के कारण उसकी पूरी रकम जमा नहीं हो सकी। बची हुई रकम अजय ने अपनी बाइक की डिक्की में रख ली और घर की ओर रवाना हो गया।

चार युवक पीछा कर रहे थे, मौके का फायदा उठाकर चोरी

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक से निकलते ही अजय को अंदेशा नहीं था कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चार युवक लगातार उसकी बाइक के पीछे-पीछे चल रहे थे।

पुराना शनि मंदिर के पास जब अजय ने कुछ देर के लिए अपनी बाइक खड़ी की और ध्यान भटका, तभी आरोपियों ने मौका पाकर डिक्की खोल ली और ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

खोजबीन के बाद पुलिस को दी सूचना

राशि गायब होने का पता चलते ही अजय ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम उसने कोतवाली थाना पहुँचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई

सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। बैंक परिसर, पुराना शनि मंदिर रोड और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix