
CCTNS ऑपरेटरों की SSP ने ली क्लास, FIR से चार्जशीट तक हर प्रक्रिया होगी ऑनलाइन और समयबद्ध
दुर्ग। जिले में पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने CCTNS ऑपरेटरों की सख्त समीक्षा की। पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में आयोजित इस अहम बैठक में जिले के सभी थानों में पदस्थ CCTNS ऑपरेटर मौजूद रहे।
बैठक में SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 से सभी पुलिस प्रक्रियाएं अनिवार्य रूप से ऑनलाइन और तय समय-सीमा में पूरी की जाएं। FIR, चार्जशीट, केस डायरी, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही समेत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना स्तर पर तेज और पारदर्शी काम के निर्देश
SSP ने निर्देशित किया कि—
- थाना स्तर पर FIR, चार्जशीट और केस डायरी की त्वरित एंट्री सुनिश्चित की जाए।
- गुमशुदगी, मर्ग, MLC, शिकायत और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समयबद्ध डेटा एंट्री हो।
- MedLEPR पोर्टल से MLR और PMR रिपोर्ट ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर सहित प्राप्त की जाए।
- ई-FSL के माध्यम से सैंपल भेजने और रिपोर्ट प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो।
ई-चार्जशीट और ई-समंस पर जोर
SSP ने बताया कि—
ई-अभियोजन से स्वीकृति के बाद ई-चार्जशीट सीधे न्यायालय में प्रस्तुत की जाए ।ई-समंस की तामिली में अनावश्यक देरी न हो और महिला संबंधी अपराधों की ITSSO पोर्टल से नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में चालान पेश किया जाए।
Server–Client Model से बढ़ेगी रफ्तार
डेटा एंट्री को तेज और त्रुटिरहित बनाने के लिए Server–Client Model अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिक पोर्टल पर FIR समय पर प्रकाशित करने और चरित्र सत्यापन के मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण
बैठक के दौरान CCTNS कार्यालय से आरक्षक काशी बरेठ द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया और ऑपरेटरों की तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर भी उपस्थित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



