
रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला: हालत गंभीर, फरार चालक की तलाश में पुलिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेलीबांधा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 18 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब गायत्री सिंह स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पैरों में गंभीर चोट, सर्जरी की तैयारी
डॉक्टरों के मुताबिक, ट्रक का पहिया महिला पत्रकार के एक पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे गंभीर क्षति हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि एक पैर को ऑपरेशन कर हटाना पड़ सकता है, वहीं दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन बाधित है। फिलहाल उन्हें दो दिनों तक ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

पुलिस जुटी जांच में, CCTV खंगाले जा रहे
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को पहले मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट लाया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



