March 4, 2026
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर: युवक की मौके पर मौत, मां-बेटी गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर: युवक की मौके पर मौत, मां-बेटी गंभीर घायल

Dec 20, 2025

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुगली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास और नाबालिग साली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर की सुबह दामाद अपनी सास और साली के साथ बाइक पर सवार होकर नगरी से एक नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े।

मौके पर दामाद की मौत

हादसे में बाइक चला रहे भूतेश्वर साहू (30), निवासी टेमरी, जिला दुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी सास गीता बाई साहू (45) और साली कुमारी सीमा साहू (16), निवासी चंदनबिरही गांव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

कार चालक हिरासत में, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं इलाके में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix