March 3, 2026
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच: पति ने पत्नी को जबरदस्ती कार में बैठाया, जामुल पुलिस ने दर्ज किया अपराध

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच: पति ने पत्नी को जबरदस्ती कार में बैठाया, जामुल पुलिस ने दर्ज किया अपराध

Nov 20, 2025

सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को एक महिला को क्रूरतापूर्वक कार में बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में कई तरह की भ्रामक और गलत सूचनाएँ फैलने लगी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

पति-पत्नी का मामला निकला सच, महिला अलग रह रही थी

जांच में पता चला है कि वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति पति-पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से विवाद के चलते कुछ समय से अलग रह रही थी। वायरल वीडियो उसी विवाद का हिस्सा बताया जा रहा है।

जामुल पुलिस ने दर्ज किया अपराध, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में तथ्य सही पाए जाने पर जामुल थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 918/25 के तहत धारा 85, 115(2) BNS में अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix