
सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डालने वाले बदमाशों पर कसा शिकंजा
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हथियार मंगाने वालों पर भी कार्रवाई
दुर्ग। जिले में लगातार बढ़ते अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के दायरे में वे आरोपी भी आए हैं जो अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए घातक हथियार मंगाकर, सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर आम जनता में भय का माहौल बना रहे थे।

ऑनलाइन हथियार खरीदने वाले चाकूबाज व निगरानी बदमाश निशाने पर
पुलिस ने ऐसे आदतन चाकूबाज, गुंडा और निगरानी बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। ये लोग ऑनलाइन माध्यमों से धारदार हथियार खरीदकर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करते थे, जिसके चलते युवाओं में गलत संदेश जा रहा था और क्षेत्र में भय का वातावरण बन रहा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



