
स्मृति नगर पुलिस की कार्रवाई: चाकूबाजी के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
चौकी स्मृति नगर (सुपेला), जिला दुर्ग (छ.ग.)
दिनांक: 19.06.2025
दुर्ग: चौकी स्मृति नगर पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में शामिल दो शातिर बदमाशों, हेमन्त क्षत्रिय और उदय कुमार क्षत्रिय, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है।
प्रार्थी लाल बहादुर निषाद, निवासी सिरसा खुर्द, ने चौकी स्मृति नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई सुखदेव निषाद (38 वर्ष, निवासी सिरसा खुर्द, जेवरा), जो एम्स रायपुर में कार्यरत हैं, 11.06.2025 की रात अपनी मोटरसाइकिल से जेवरा सिरसा लौट रहे थे। शुभम कॉलोनी, कोहका के पास आरोपी हेमन्त क्षत्रिय और उदय कुमार क्षत्रिय ने अपने अपचारी बालक साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने की बात को लेकर विवाद किया और चाकू से मारपीट की।
शिकायत के आधार पर थाना सुपेला, चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 693/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 126, 118(2), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने प्रार्थी और अन्य आहतों द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेमन्त क्षत्रिय (23 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर), उदय कुमार क्षत्रिय (19 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर) और एक अपचारी बालक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को विधिवत जप्त किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 19.06.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि अपचारी बालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरूविंदर सिंह संधु, प्रधान आरक्षक पंकज चौबे, आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चन्द्राकर और हर्षित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
- हेमन्त क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर
- उदय कुमार क्षत्रिय, उम्र 19 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर
- एक अपचारी बालक
स्मृति नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



