March 2, 2026
Smart city और नवा रायपुर योजना में करोड़ों की ठगी: आशीष शिंदे गिरफ्तार

Smart city और नवा रायपुर योजना में करोड़ों की ठगी: आशीष शिंदे गिरफ्तार

Jul 9, 2025

रायपुर | स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर योजना में काम दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी केके श्रीवास्तव के सहयोगी और युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आशीष को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

केके श्रीवास्तव को जेल, आशीष पर सहायता का आरोप

पुलिस के अनुसार, आशीष शिंदे पर मुख्य आरोपी केके श्रीवास्तव को बचाने, छुपाने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश का आरोप है। इससे पहले तेलीबांधा पुलिस ने आशीष को इस मामले में निर्दोष मानते हुए कोर्ट में प्रतिवेदन पेश किया था, जिसके आधार पर 4 जुलाई को कोर्ट ने उसे दोषमुक्त कर दिया था। हालांकि, नए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आशीष को फिर से गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा थाने के TI नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि केके श्रीवास्तव को पहले ही 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

कोर्ट में पेश, तीन दिन की रिमांड

सीजेएम गिरीश मंडावी के समक्ष तेलीबांधा पुलिस ने आशीष शिंदे को पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली, और आशीष को 11 जुलाई को दोबारा पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आशीष की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

15 करोड़ की ठगी का मामला

स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर योजना में 500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर केके श्रीवास्तव ने नोएडा की रावत एसोसिएट्स कंपनी से 15 करोड़ रुपये की ठगी की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने केके श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की थी। केके को 20 जून को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था, जबकि आशीष पर उन्हें फरार होने में मदद करने का आरोप है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। टीआई नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आशीष शिंदे के खिलाफ मिले नए साक्ष्यों, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल शामिल हैं, के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का दावा है कि आशीष ने केके को अपनी गाड़ी में छिपाकर कई दिनों तक घुमाया था। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix