March 2, 2026
सीतागांव में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

सीतागांव में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Dec 22, 2025

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले के ग्राम सीतागांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के अमले और सुरक्षा बलों पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों पर लाठी-डंडे भी चलाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाने पड़े।

महिलाओं ने किया उग्र विरोध
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं सबसे आगे नजर आईं। महिलाएं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ आक्रामक रूप से सामने खड़ी रहीं, जिसके चलते प्रशासन कुछ समय के लिए बेबस नजर आया। ग्रामीणों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई की जा रही है।

पथराव और लाठीचार्ज से तनावपूर्ण माहौल
ग्रामीणों के उग्र रूप लेने के बाद पथराव शुरू हो गया। सुरक्षाबलों पर पत्थर और लाठियां चलने से कई जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए।

प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत का रास्ता अपनाया। अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद ग्रामीण धीरे-धीरे शांत हुए। बातचीत के बाद फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix