
Bilaspur : सिम्स अस्पताल में महिला की गुंडागर्दी, गार्ड को मारा थप्पड़
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के प्रसूति वार्ड में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब अपनी बेटी को डिस्चार्ज कराने पहुंची एक महिला ने जमकर बवाल मचाया। महिला ने न सिर्फ नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि बीच-बचाव करने आए सुरक्षा गार्ड को भी थप्पड़ मार दिया।

डिस्चार्ज को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, सिम्स के प्रसूति वार्ड में भर्ती महिला मरीज को डॉक्टरों ने इलाज के बाद एक-दो दिन में स्थिति देखकर छुट्टी देने की बात कही थी। इसी बात को लेकर परिजन, विशेषकर महिला, नाराज हो गई और वार्ड में जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
नर्सिंग स्टाफ से धक्का-मुक्की
महिला को समझाइश देने पहुंचे नर्सिंग स्टाफ के साथ उसने अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर हालात और बिगड़ गए। वार्ड में मौजूद अन्य स्टाफ के साथ भी महिला ने बदसलूकी की, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा गार्ड को मारा थप्पड़
स्थिति को संभालने के लिए जब सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचा तो महिला ने उसके साथ भी मारपीट की और थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
अस्पताल स्टाफ ने की शिकायत
घटना के बाद पीड़ित नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत की है। स्टाफ का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है और वे शांतिपूर्वक ड्यूटी नहीं कर पाते।

प्रबंधन ने एफआईआर की कही बात
सिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। साथ ही अस्पताल में स्टाफ की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



