
Balrampur: SI ने बस स्टैंड परिसर में चना-बादाम बेचने वाले ठेलेवाले की बेरहमी से पिटा
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आबकारी विभाग के सब-इंस्पेक्टर (SI) नीरज साहू ने बस स्टैंड परिसर में चना-बादाम बेचने वाले ठेलेवाले की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आम लोगों में आक्रोश फैल गया है।

कॉलर पकड़कर घसीटा, गाड़ी पर सिर पटका
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि SI नीरज साहू ने ठेलेवाले सद्दाम खान (35) को कॉलर पकड़कर घसीटा, उसके सिर को अपनी गाड़ी पर जोर से पटका और फिर सड़क पर पटक दिया। घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिकारी ने मामूली बात पर इस तरह की हिंसक हरकत की।
पीड़ित का आरोप – बिना वजह की गई मारपीट
पीड़ित सद्दाम खान ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से बस स्टैंड परिसर में चना-बादाम का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा कर रहा है। घटना के वक्त वह रोज की तरह ठेला लगाकर बैठा था, तभी SI वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के उसे गालियां देने लगा और मारपीट करने लगा।
जांच की मांग, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल उच्च अधिकारी इस घटना की रिपोर्ट तलब कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



