March 4, 2026
शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू

Jun 18, 2025


शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू

रिसाली, 18 जून 2025 —
शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसे छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के सूचना पटल अथवा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gncrisali.ac.in पर देख सकते हैं।

जिन विद्यार्थियों का नाम प्रवेश सूची में सम्मिलित है, वे दिनांक 20 जून 2025 तक संबंधित दस्तावेजों सहित महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय-सीमा के भीतर प्रवेश लेने की अपील की है, ताकि आगामी सत्र की पढ़ाई समय पर प्रारंभ हो सके।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix