February 1, 2026
Raigarh के 21वें कप्तान बने शशि मोहन सिंह,  DIG एवं SSP के रूप में संभाला पदभार

Raigarh के 21वें कप्तान बने शशि मोहन सिंह,  DIG एवं SSP के रूप में संभाला पदभार

Jan 26, 2026

रायगढ़ | रायगढ़ जिले के नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी शशि मोहन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया।

राज्य गठन के बाद 21वें पुलिस अधीक्षक 

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 22 जनवरी को जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुपालन में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद शशि मोहन सिंह रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक बने हैं।

प्रभावी पुलिसिंग का संकल्प

पदभार ग्रहण करने के उपरांत एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के विभिन्न विभागों और मीडिया के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

परिचय और स्वागत

पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों ने नए एसएसपी का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने जिले की वर्तमान सुरक्षा स्थिति और लंबित मामलों की संक्षिप्त जानकारी भी ली।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix