
Share Trading के नाम पर करोड़ों की ठगी: एक और आरोपी गिरफ्तार
कसडोल जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश लगातार हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी आत्माराम साहू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी रामनारायण साहू सहित कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

ऐसे हुआ खुलासा
आरोपियों ने निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगाने का लालच देकर झांसा दिया कि उनकी रकम दो वर्ष में दोगुनी हो जाएगी। इस लालच में आकर कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ समेत कई क्षेत्रों के लोगों ने अपनी जमा-पूंजी निवेश कर दी। इस तरह गिरोह ने करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। अब तक इस मामले में थाना कसडोल में 4 और थाना गिधौरी में 1 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

आरोपी ने किया जुर्म कबूल
गिरफ्तारी के बाद आत्माराम साहू से पुलिस ने गहन पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मुख्य आरोपी रामनारायण साहू और अन्य साथियों के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की साजिश में शामिल था। उसने कई लोगों को झूठे वादों के जरिए ठगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



