February 1, 2026
Share Trading के नाम पर करोड़ों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Share Trading के नाम पर करोड़ों की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Aug 12, 2025

दुर्ग,रायपुर 12 अगस्त,2025

रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग एवं जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।

घटना का विवरण:

प्रार्थी भागीरथी यादव (पिता- पुनित राम यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी भिलाई-3, जिला दुर्ग) ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी अभिलाष मसीह एवं अभिषेक प्रवीण मसीह ने निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसा लगाने के साथ-साथ 20 माह के भीतर रकम को दोगुना-तीन गुना करने और रायपुर समेत अन्य शहरों में प्लॉट दिलाने का लालच देकर 1,11,25,000 रुपये की ठगी की। यह घटना 3 अगस्त 2024 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच न्यू राजेन्द्र नगर के रौनक टेंट हाउस के पास हुई।

कार्रवाई:

प्रार्थी के आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 318(3), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिलाष मसीह (पिता- कली मसीह, निवासी फ्लैट नंबर ए 903 ई 2, सेक्टर 8 ए, स्काई विलास, कमल विहार, देवपुरी, रायपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी अभिषेक प्रवीण मसीह फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix