March 5, 2026
Chhattisgarh:अकलतरा में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh:अकलतरा में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

Sep 3, 2025

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा क्षेत्र में दारू भट्ठी के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक की पहचान वर्धा पावर प्लांट में कार्यरत ई. महेश (34) के रूप में हुई है, जो गुरु घांसी मोहल्ले का निवासी है।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस को दिए बयान में महेश ने बताया कि वह दारू भट्ठी के पास शराब पी रहा था। इस दौरान संजय नगर के दो युवक भी वहां मौजूद थे। किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों युवकों ने मिलकर महेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल महेश को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
अकलतरा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix