
Durg : शंकर नगर हत्या कांड का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने शंकर नगर में बीती रात हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना 10 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है, जब शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तुषार, चंदन और तिलक ने बिना किसी कारण के धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल दुर्ग ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीनों आरोपी हिरासत में
पत्नी पार्वती विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
1. तुषार नेताम उर्फ चटनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आमापारा, थाना मोहन नगर, दुर्ग
2. तिलक वैष्णव उर्फ दादू, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा, थाना मोहन नगर, दुर्ग
3. चंदन कुमार साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी आमापारा, नया पानी टंकी के पास, मोहन नगर, दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



