
शादी समारोह में चोरी की गुत्थी सुलझी
रायपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ₹60,000 का माल बरामद
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने तत्परता और सटीक जांच का परिचय देते हुए शादी समारोह में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के ओशो भवन मैरिज गार्डन में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्यक्रम के दौरान उड़ाए मोबाइल, नगदी और गिफ्ट
पुलिस के अनुसार शादी समारोह के दौरान मेहमानों की भीड़ का फायदा उठाते हुए दोनों आरोपियों ने नगदी, मोबाइल फोन और गिफ्ट पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सटीक जांच से आरोपी आए गिरफ्त में
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के संदिग्धों की जानकारी जुटाकर दोनों आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹60,000 मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
एक आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपियों में से एक नवीन मानिकपुरी उर्फ लल्ला पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस ने फिर से आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



