
Kawrdha में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कई कपल्स गिरफ्तार
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक रिहाइशी मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर कई लड़के-लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में मौके पर पाई गई।

मोहल्लेवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, मजगांव रोड स्थित इस मकान में पिछले काफी समय से अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र का माहौल खराब होने की शिकायत पुलिस से की थी। मोहल्लेवासियों की नाराजगी और इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर रेड मारी।
कमरों में संदिग्ध हालत में मिले कपल्स
पुलिस जब मकान के भीतर दाखिल हुई, तो अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर मिली एक छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में थी, जिससे यह मामला मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण से भी जुड़ता नजर आ रहा है।

मकान मालिक गिरफ्तार, जांच जारी
एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि पुलिस ने मौके से मिले सभी जोड़ों और अनैतिक कार्य के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसमें कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



