
अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति- पत्नी और सहयोगी गिरफ्तार, फोन पर होती थी डील
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पहले से गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार और उसका सहयोगी हेमंत दास शामिल है। इस रैकेट में फोन के जरिए ग्राहकों से सौदे तय किए जाते थे, जिसके बाद लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

मुखबिर की सूचना से खुला मामला
पुलिस को बीते 10 नवंबर को सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। जांच के बाद महिला थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 में मामला दर्ज किया गया।

ऐसे चलता था रैकेट
जांच में सामने आया कि महिला आरोपी ग्राहक तलाशने का काम करती थी, जबकि उसका पति सुनील कुमार और सहयोगी हेमंत दास लड़कियों को ग्राहक तक लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संभालते थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर 13 दिसंबर को अंबिकापुर के एक मकान से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



