March 3, 2026
Raipur: सेंट पॉल्स स्कूल की प्राचार्य से 22 लाख की ठगी

Raipur: सेंट पॉल्स स्कूल की प्राचार्य से 22 लाख की ठगी

Jan 13, 2026

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लाइक-शेयर टास्क के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया शिकार
सोशल मीडिया पर आसान मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों द्वारा ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर के सेंट पॉल्स स्कूल की प्राचार्य मनीषा कुलदीप से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइक-शेयर टास्क पूरा कराने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई है।

730 रुपये से शुरू हुआ ठगी का खेल
जानकारी के अनुसार, प्राचार्य को एक अज्ञात नंबर से संपर्क कर बताया गया कि सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर करने पर उन्हें मुनाफा मिलेगा। शुरुआत में उनसे मात्र 730 रुपये निवेश कराए गए, जिसके बदले उन्हें कुछ राशि वापस भी मिली। इससे भरोसा बढ़ा और ठगों ने धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कराने के लिए प्रेरित किया।

मुनाफे के झांसे में फंसती चली गई प्राचार्य
ठगों ने अलग-अलग टास्क और स्कीम बताकर लगातार पैसे जमा कराए। हर बार अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। जब पीड़िता ने जमा की गई रकम वापस मांगनी चाही, तो ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। इस तरह अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराते हुए कुल 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

पैसे वापस न मिलने पर खुला ठगी का राज
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो मुनाफा मिला और न ही जमा की गई राशि लौटाई गई, तब प्राचार्य को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सरस्वती नगर थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix