
प्रधान पाठक पर महिला शिक्षकों से अश्लीलता के गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह खुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर महिला शिक्षकों के साथ गंभीर अश्लीलता और दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है
महिला शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीण महिलाओं और महिला शिक्षकों का आरोप है कि प्रधान पाठक बीरबल यादव ने उन्हें अपनी पत्नी बनाने की बात कही और संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। आरोप है कि उसने कई बार आपत्तिजनक व्यवहार किया, जिससे महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने का आरोप
इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं प्रधान पाठक की हरकतों को लेकर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपी प्रधान पाठक स्कूल में पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता और बच्चों को डराने-धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



