March 4, 2026
Durg में सनसनीखेज चाकूबाजी: ‘एक्टिवा’ पर बैठने से मना किया तो सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Durg में सनसनीखेज चाकूबाजी: ‘एक्टिवा’ पर बैठने से मना किया तो सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Feb 4, 2026

दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिपरा पारा में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी सौरभ यादव उर्फ गोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवाद की वजह: सिर्फ ‘एक्टिवा’ पर नहीं बैठना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय गुप्ता (23 वर्ष) सुबह करीब 9:15 बजे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास खड़ा था। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला आरोपी सौरभ यादव उर्फ गोगो (20 वर्ष) अपनी एक्टिवा लेकर वहाँ पहुँचा। सौरभ ने संजय को जबरन अपनी गाड़ी पर बैठने को कहा। जब संजय ने साथ जाने से मना किया, तो आरोपी गोगो तैश में आ गया और उसने जेब से धारदार हथियार निकालकर संजय के सीने और बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ संजय को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सौरभ यादव को उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार और एक्टिवा वाहन जप्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix