
बस्तर विधायक के घर सनसनीखेज वारदात: MLA की पत्नी पर हमला, ICU में जिंदगी-मौत से जंग
जगदलपुर। बस्तर के बघेल परिवार पर हुई सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों हाथ की नसें कट गईं, गले पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को तुरंत ICU में भर्ती कराया गया है।

रहस्यमय शब्द ‘भतीजा’ ने बढ़ाया शक
अस्पताल में महिला की हालत नाजुक होने के कारण वह बोल नहीं पा रही थीं। जांच के लिए जब उनसे कागज पर लिखकर जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा –
“भतीजा”
इस शब्द ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया और मामले की दिशा रहस्यमय हो गई।
आत्महत्या या साजिश?
पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि हमला आत्मघाती था या जानबूझकर किया गया। परिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या कोई गहरी साजिश—सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ICU और अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर संभावित सुराग की पड़ताल कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



