
दिवाली पर सनसनी! सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी
जशपुर। दिवाली के दिन जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, व्यक्ति की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



