
एसईसीआर के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल बने यूपीएससी में अतिरिक्त सचिव
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS), का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में अतिरिक्त सचिव के रूप में किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है। अग्रवाल एसईसीआर बिलासपुर में पदस्थ थे और रेलवे सेवा में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता व प्रशासनिक दक्षता के लिए विख्यात हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग भारत का एक संवैधानिक निकाय है, जो देश की उच्च सिविल सेवाओं के चयन की जिम्मेदारी निभाता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



