
Bihar : छत्तीसगढ़ BJP नेता बिहार चुनाव में सक्रिय, बृजमोहन अग्रवाल आज पहुंचेगे पटना
रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की चुनावी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद पटना पहुंचेंगे.

बृजमोहन अग्रवाल को भी मिली चुनावी जिम्मेदारी
भाजपा ने रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है. वह दिल्ली में अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना जाएंगे. वहीं वे 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे.

बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने चुनाव प्रबंधन, प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को राज्यों के हिसाब से जिम्मेदारी बांटी है। बिहार में पार्टी का फोकस गठबंधन की सीटों के तालमेल और क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित प्रचार अभियान पर रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



