
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन, रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का रविवार को निधन हो गया। वे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर लाया गया था। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में सीआईडी विभाग में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदस्थ थे।
प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव
IPS प्रखर पांडेय इससे पहले कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया। उनकी पहचान एक कर्मठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



