
नल्लामल्ला के जंगलों में माओवादियों की गुप्त हाई लेवल बैठक, दंडकारण्य जोनल कमिटी के पुनर्गठन पर चर्चा
हैदराबाद/बस्तर। नल्लामल्ला के घने जंगलों में माओवादियों की एक गुप्त हाई लेवल बैठक होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में दंडकारण्य के कुख्यात माओवादी नेता देवजी, हिड़मा और देवा शामिल थे।

पुनर्गठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
जानकारी के अनुसार, बैठक में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। हाल के महीनों में बस्तर क्षेत्र में शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने और सैकड़ों कैडरों के आत्मसमर्पण के बाद संगठन की स्थिति काफी कमजोर हुई है।
सूत्रों का मानना है कि माओवादी संगठन नेतृत्व संकट और आंतरिक मतभेदों से जूझ रहा है। पुराने कमांडरों की मौत और नए चेहरों की स्वीकार्यता को लेकर संगठन के भीतर असहमति बढ़ती जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



