
कड़ाके की ठंड के बीच इस जिले में बदले स्कूलों के समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। कलेक्टर ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
दो पाली में संचालित स्कूलों की नई टाइमिंग
पहली पाली
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:00 बजे — दोपहर 12:30 बजे
- शनिवार: 12:45 बजे — शाम 4:15 बजे

दूसरी पाली
- सोमवार से शुक्रवार: 12:45 बजे — शाम 4:15 बजे
- शनिवार: सुबह 9:00 बजे — दोपहर 12:30 बजे
एक पाली में संचालित स्कूलों की टाइमिंग
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे — शाम 4:00 बजे
- शनिवार: सुबह 9:00 बजे — दोपहर 12:30 बजे
कड़ाके की ठंड से बच्चों को राहत देने और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय में यह परिवर्तन किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



