March 6, 2026
SBI बैंक करोड़ों गबन केस: चीफ मैनेजर गिरफ्तार, 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

SBI बैंक करोड़ों गबन केस: चीफ मैनेजर गिरफ्तार, 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

Dec 18, 2025

रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के इंटरनल अकाउंट से करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पेशलाइज्ड करेंसी मैनेजमेंट ब्रांच (SCAB) रायपुर में पदस्थ था, जहां से उसने बैंक के सस्पेंस अकाउंट का दुरुपयोग किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 8 महीनों में 2 करोड़ 78 लाख 25 हजार 491 रुपये की अवैध निकासी कर रकम अपने और अपनी पत्नी के खातों में ट्रांसफर की। आरोपी ने बैंक के रेड फ्लैग इंडिकेटर (RFI) सिस्टम को बायपास कर फर्जी एंट्री के जरिए गबन को अंजाम दिया।

कैसे हुआ खुलासा

आरोपी ने रकम को क्रिप्टो करेंसी, ऑप्शन और कमोडिटी ट्रेडिंग में निवेश किया। SBI क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जब्ती

पुलिस ने आरोपी के घर से

  • महत्वपूर्ण बैंक दस्तावेज
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • डिजिटल लेन-देन से जुड़े साक्ष्य

जब्त किए हैं।

धारा व कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix