March 7, 2026
Raipur: घरेलू विवाद में सास की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार

Raipur: घरेलू विवाद में सास की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार

Dec 2, 2025

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व माना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। घरेलू विवाद के चलते अपनी सास की हत्या करने वाला आरोपी दामाद आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। माना थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा फोकटपारा निवासी 65 वर्षीय राजबाई बांधे की उपचार के दौरान मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की थी। लगभग एक माह की तलाश के बाद आरोपी विरेंद्र कुर्रे को दबोच लिया गया।

उपचार के दौरान हुई मौत, मर्ग जांच में सामने आया सच

5 नवंबर 2025 को माना पुलिस को सूचना मिली कि राजबाई बांधे की डीकेएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 4 नवंबर की शाम करीब 5.30 बजे मृतिका का दामाद विरेंद्र कुर्रे किसी बात को लेकर घर में विवाद कर रहा था। वह अपनी पत्नी को ले जाने के लिए बच्ची को खींच रहा था और अश्लील गाली-गलौच कर धमकी दे रहा था कि “आज इस घर से किसी न किसी की लाश उठेगी।”

सास ने रोका तो किया हमला, गंभीर चोट से हुई मौत

घटना के दौरान जब राजबाई ने आरोपी को बच्ची को खींचने से रोका, तो आरोपी भड़क गया और जान से मारने की नीयत से उन्होंने पर लगातार तीन–चार बार मुक्कों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजबाई गिर पड़ीं और उन्हें तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस आधार पर माना थाना में आरोपी विरेंद्र कुर्रे के खिलाफ अपराध क्रमांक 326/25 धारा 103(बी) बीएनएस के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया।

पुलिस की लगातार छापेमारी, आरोपी चढ़ा हत्थे

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा माना थाना पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विरेंद्र कुर्रे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने घरेलू विवाद के चलते सास की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी

विरेंद्र कुर्रे, पिता रम्मू कुर्रे
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: देवपुरी, सतनाम चौक के पास, थाना माना, रायपुर

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix