
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग, 11 अगस्त 2025 – थाना मोहन नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार, पिता लालचंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, वार्ड 58, उरला ने दिनांक 10 अगस्त 2025 को थाना मोहन नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोगों ने उसे सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और कुल 15,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी की।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 394/2025 दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी, मोहन नगर ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की, जिसने आरोपी की पतासाजी कर 11 अगस्त 2025 को आरोपी हितेश सिन्हा (उम्र 30 वर्ष), निवासी बोरसी रोड, न्यू आदर्श नगर, दुर्ग (थाना पदमनाभपुर) को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित होने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



