March 2, 2026
Sarguja: नेशनल हाईवे-130 पर भीषण सड़क हादसा

Sarguja: नेशनल हाईवे-130 पर भीषण सड़क हादसा

Nov 19, 2025

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा के पास मंगलवार दोपहर हुई। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, जिससे घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुड़वानी, नवापारा निवासी सतनारायण पैकरा मंगलवार दोपहर किसी काम से घर से निकले थे। वह पैदल ही नेशनल हाईवे की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतनारायण पैकरा सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में दम तोड़ा, बाइक सवार की तलाश जारी

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गम्भीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी बाइक सवार की तलाश जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix