February 1, 2026
Sarguja: हाईवा की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, लुचकी घाट पर भीषण हादसा

Sarguja: हाईवा की टक्कर से बाइक सवारों की मौत, लुचकी घाट पर भीषण हादसा

Jan 31, 2026

सरगुजा। नेशनल हाईवे-43 पर अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग के लुचकी घाट के पास शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

लुचकी घाट में तेज रफ्तार हाईवा ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक से सीतापुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। लुचकी घाट स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे।

दो युवक हाईवा के नीचे आए, मौके पर मौत
हादसे के बाद एक युवक सड़क किनारे छिटककर गिर गया, जबकि आदित्य खाका और रितेश पैकरा सड़क पर घिसटते हुए हाईवा के नीचे आ गए। दोनों युवकों के शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

चालक वाहन लेकर हुआ फरार
दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती
हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिश, निवासी बनेया (सीतापुर) को डायल-112 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर मृतकों की पहचान आदित्य खाका, निवासी बनेया (सीतापुर) और रितेश पैकरा, निवासी बतौली के रूप में की है। घायल अनिश भी बनेया गांव का रहने वाला है।

जांच जारी, निगरानी बढ़ाने की तैयारी
यातायात प्रभारी विजय कैवर्त ने बताया कि हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix