March 2, 2026
सरगुजा में ठेकेदार ने की आत्महत्या, कर्ज और कामकाज की परेशानी बनी वजह

सरगुजा में ठेकेदार ने की आत्महत्या, कर्ज और कामकाज की परेशानी बनी वजह

Jan 27, 2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलरामपुर निवासी राजेश सिंह (44) के रूप में हुई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नमनाकला इलाके की है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के बाद से उनका काम बुरी तरह प्रभावित था, जिससे वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

कोरोना के बाद ठप पड़ा ठेकेदारी काम

जानकारी के अनुसार, कोरोना से पहले राजेश सिंह के पास RES, MMGSY और PWD विभाग के कई निर्माण कार्य थे। लेकिन महामारी के बाद काम ठप हो गया। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज लिया, जिसे चुका पाने में असमर्थ थे। इसी आर्थिक दबाव के कारण वे लगातार परेशान चल रहे थे।


पत्नी और बेटियों के साथ रह रहे थे अंबिकापुर में

राजेश सिंह पिछले कुछ वर्षों से अंबिकापुर के नमनाकला स्थित घर में पत्नी बबीता सिंह और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। बड़ी बेटी की उम्र 14 वर्ष और छोटी बेटी पीहू की उम्र 9 वर्ष बताई जा रही है।


सोमवार रात का आखिरी समय

सोमवार रात राजेश सिंह ने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वे छोटी बेटी पीहू के साथ दूसरे कमरे में सोने चले गए, जबकि पत्नी बबीता सिंह बड़ी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोईं। सुबह पीहू स्कूल जाने के लिए कमरे से बाहर आ गई।


सुबह फोन नहीं उठा, कमरे में मिला शव

बच्चों को स्कूल भेजने के बाद सुबह करीब 8:30 बजे बबीता सिंह ने पति को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फोन की घंटी दूसरे कमरे में बजने की आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचीं, तो देखा कि राजेश सिंह फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।

अस्पताल में मृत घोषित

बबीता सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix