
सरगुजा में शराब विवाद बना मौत की वजह, पति और बेटी की पिटाई से महिला की गई जान
छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सरगुजा से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि पति ने अपनी ही बेटी के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
![]()
घर में चल रहा था शराब को लेकर विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम दुर्गा चौधरी है, जो सरगुजा शहर के घुटरापारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि दुर्गा चौधरी को शराब पीने की लत थी, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान पति और बेटी ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
गंभीर हालत में अस्पताल, फिर मौत
मारपीट में दुर्गा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
सरगुजा पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत सामान्य नहीं बल्कि पिटाई के कारण हुई है। पूछताछ में सामने आया कि मारपीट में महिला के पति और बेटी की भूमिका रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



