March 3, 2026
Sargarh में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 30 चोरी की Bike बरामद

Sargarh में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 30 चोरी की Bike बरामद

Sep 6, 2025

Sarangarh सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपए कीमत की 30 बाइक बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रायगढ़ निवासी अंकित देवांगन (25), डबरा जिला शक्ति निवासी विश्वकर्मा यादव (25), झारपाली निवासी बृजेश चौहान (27), सारंगढ़ के फुलझरिया निवासी सीता सिदार (50), और कमला नगर सारंगढ़ के गोपी सिदार (24) तथा दीपक यादव (30) शामिल हैं।

 

 

यह मामला 30 अगस्त को तब सामने आया जब संजय सारथी ने शाम 4 बजे सब्जी खरीदते समय अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सारंगढ़ और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर रहे थे। चोरी की गई बाइकों को सीता सिदार स्थानीय स्तर पर बेचती थी, जबकि गोपी सिदार और दीपक यादव इन्हें खरीदने का काम करते थे।

 

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix