March 11, 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कुख्यात महाठग शिवा साहू फिर सक्रिय, बैंकिंग सिस्टम को चकमा देकर 31 लाख निकाले

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कुख्यात महाठग शिवा साहू फिर सक्रिय, बैंकिंग सिस्टम को चकमा देकर 31 लाख निकाले

Dec 30, 2025

जमानत पर छूटते ही फर्जी लेटरपैड और सील से होल्ड खाते से रकम निकाली
सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर सुर्खियों में रहा रायकोना का कुख्यात महाठग शिवा साहू एक बार फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उसने शातिराना तरीके से बैंकिंग व्यवस्था को चकमा देते हुए होल्ड खातों से करीब 31 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस घटना ने कानून-व्यवस्था और बैंकिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फर्जी दस्तावेजों से दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, शिवा साहू ने थाना स्तर के फर्जी लेटरपैड, नकली सील और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंकों को गुमराह किया। इन दस्तावेजों के सहारे उसने उन बैंक खातों से रकम निकलवा ली, जिन्हें पुलिस द्वारा पहले ही होल्ड कराया गया था।

शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा
गौरतलब है कि शिवा साहू ने “शेयर मार्केट में पैसा डबल” करने का लालच देकर सरसींवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़ समेत कई जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। ठगी की रकम से उसने आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां और अन्य महंगी संपत्तियां खड़ी कर ली थीं।

पहले हो चुका है गिरफ्तार, संपत्तियां जब्त
पीड़ितों की शिकायतों के बाद सरसींवा पुलिस ने शिवा साहू को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने ठगी से अर्जित संपत्तियों और वाहनों को जब्त कर लिया था, वहीं बैंक खातों को भी होल्ड कराया गया था।

नई करतूत से बढ़ी पुलिस की चिंता
जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध को अंजाम देने की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए होल्ड खातों से इतनी बड़ी रकम कैसे निकाली गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix