
सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा — तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत
सारंगढ़। बुधवार सुबह सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में स्थित सरिया नगर पंचायत के अटल चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में गहरा रोष देखने को मिला।

कैसे हुआ हादसा?
- सुबह के समय बच्चे स्कूल जाने के लिए अटल चौक के पास से गुजर रहा था।
- उसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी।
- टक्कर के बाद बच्चा सड़क पर दूर तक जा गिरा, जिसे देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
- लोग तुरन्त बच्चे की स्थिति देखने पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
- भीड़ को नियंत्रित कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- पुलिस ने कार चालक की पहचान शुरू कर दी है और वाहन को जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



