
Sarangarh में उपसरपंच ऑनलाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत परसाडीह के उपसरपंच को ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग सट्टे के लेन-देन में किया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उपसरपंच लक्ष्मीनारायण खुंटे ऑनलाइन सट्टा पट्टी लिख रहा है और मोबाइल के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

मोबाइल में मिले सट्टे से जुड़े सबूत
पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टे से संबंधित चैट, कॉल डिटेल और लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त था।
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जब्त मोबाइलों की साइबर जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सट्टे के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जनप्रतिनिधि हो या आम नागरिक, अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



